अन्य

मौलाना महमूद मदनी के कुर्बानी की जरूरत वाले बयान पर भाजपा सांसद बृजलाल भड़के

jantaserishta.com
18 March 2025 8:12 AM IST
मौलाना महमूद मदनी के कुर्बानी की जरूरत वाले बयान पर भाजपा सांसद बृजलाल भड़के
x
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर सोमवार को वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की अगुवाई ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा की गई थी। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे थे। इस दौरान जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने एक बयान देकर सियासत बढ़ा दी है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि हर लड़ाई के लिए कुर्बानी की जरूरत होती है। मैं कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं।
महमूद मदनी के इस बयान पर भाजपा सांसद बृजलाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं उनके बयान से इत्तेफाक नहीं रखता हूं। लेकिन, मौलाना महमूद मदनी का यह भड़काऊ बयान है। यह जो वक्फ बोर्ड पर कब्जा था, इन्ही जैसे लोगों का था। गरीब मुसलमान को कोई पूछता तक नहीं था। ऊपरी तबके के मुसलमान वक्फ पर कब्जा कर बैठे थे। गरीब मुसलमानों की जमीनी छीनी गई। मैं मौलाना महमूद मदनी से कहना चाहता हूं कि धमकी से साथ काम नहीं चलता है। तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी। मैं देश के मुसलमानों से साफ तौर पर स्पष्ट कहना चाहता हूं कि वक्फ संशोधन बिल उनकी भलाई के लिए है। इस बिल के आने से किसी की मस्जिद नहीं छीनी जाएगी।
किसी का कब्रिस्तान नहीं छीना जाएगा। मौलाना महमूद मदनी के बुलडोजर वाले बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई ऐसे ही नहीं हो जाती है। सरकारी जमीन पर जब कब्जा होता है तो बकायदा नोटिस सर्व किया जाता है। नोटिस के बाद भी जब सरकारी जमीन नहीं खाली की जाती है तो बुलडोजर की कार्रवाई होती है। हां, वक्फ संशोधन बिल के आने से अब यह लोग अपनी मनमर्जी के अनुसार किसी की जमीन पर नोटिस लगाकर वक्फ की जमीन घोषित नहीं कर पाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story