अन्य
तमंचे के बल पर भाजपा नेता के घर लूट, बदमाशों ने बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम
jantaserishta.com
8 Aug 2024 8:31 AM IST

x
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भाजपा नेता के घर तमंचे के बल पर लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।
बदमाश निडर होकर भाजपा नेता के घर में मंगलवार की आधी रात घुस गए। उन्होंने घर के सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद तमंचे के बल पर डरा-धमका कर लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
भाजपा नेता धनंजय मिश्रा ने मंगलवार रात की आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि रात में घर के सभी सदस्य सो रहे थे। देर रात चार लोग गेट तोड़कर अंदर घुस गए, जबकि एक व्यक्ति बाहर ही रुका था। उसी वक्त मेरा बेटा पानी पीने के लिए अपने कमरे से बाहर निकला। बदमाशों ने बेटे को बंधक बना लिया। फिर बेटे के सीने में तमंचा लगाकर पूछा कि पैसे और जेवरात कहां रखे हैं। मेरे बेटे ने डर की वजह से सब बता दिया कि पैसे और जेवरात कहां रखा हुआ है। बदमाश घर का सारा कैश और जेवरात लूटकर भाग गए।
धनंजय मिश्रा ने कहा कि हमने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन वो देर से पहुंचे। अगर पुलिस समय रहते घटनास्थल पर पहुंच जाती तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। साल 2016 में मेरे भाई की हत्या हो गई थी, इसलिए हमारे सिर पर जान-माल का खतरा मंडराता रहता है।
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने कहा कि पीड़ित का कहना है कि मंगलवार की रात करीब 12 से 1 बजे की बीच उनके घर पर कुछ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस को मौके पर भेजा गया था। प्रारंभिक जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर बिंदु से मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





