अन्य

भाजपा के नेता अपने आप में भ्रमित, सरकार कर रही किसानों पर जुल्म : सरवन सिंह पंढ़ेर

jantaserishta.com
10 Dec 2024 8:47 AM IST
भाजपा के नेता अपने आप में भ्रमित, सरकार कर रही किसानों पर जुल्म : सरवन सिंह पंढ़ेर
x
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की ओर से किसानों को लेकर दिये गए बयान पर किसान नेता सरवन सिंह पंढ़ेर ने प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के नेताओं को "अपने आप में भ्रमित" बताया है।
किसान मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष सरवन सिंह पंढ़ेर ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, जो अब दूसरे वाहनों से आने की बात कह रहे हैं, जब मुख्यमंत्री थे तो पैदल आने का सुझाव देते थे। भाजपा अपने आप में भ्रमित है। इनके तमाम नेताओं ने किसानों के खिलाफ बयान दिया था। इन लोगों ने किसानों पर केवल और केवल जुल्म किया है। समाज के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों की तरफ से हम लोगों को समर्थन मिलता रहा है। जिस तरह से किसानों पर अत्याचार हो रहा है और महिला पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है, वह निंदनीय है। कल प्रशासन के साथ बैठक के बाद हम इस पर आगे विचार करेंगे। शम्भू बॉर्डर पर पंजाब के किसानों के खिलाफ पुलिस बल प्रयोग की हम निंदा करते हैं।
मनोहर लाल ने किसानों के दिल्ली कूच को लेकर कहा कि किसान दिल्ली जाना चाहते हैं, तो उनको जाने से किसी ने रोका नहीं है लेकिन जाने का एक तरीका होता है। इस प्रकार के प्रदर्शन का कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। उनको जो बात करनी है, वे सरकार के साथ बैठकर कर सकते हैं।
किसानों के दिल्ली कूच के चलते दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने विशेष इंतजाम करते हुए छतों पर तंबू लगाए हैं और कंटेनरों के साथ बॉर्डर पर बेरिकेड्स भी लगाए गए हैं।
सार्वजनिक सभाओं और जुलूसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही ड्रोन और वाटर कैनन की व्यवस्था भी की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story