अन्य
भाजपा नेता का 'आप' सरकार पर निशाना, पंजाब सरकार शिक्षा में ला रही राजनीति
jantaserishta.com
11 March 2025 8:15 AM IST

x
चंडीगढ़: पंजाब भारतीय जनता पार्टी के नेता विनीत जोशी ने पंजाब की आप सरकार पर शिक्षा में राजनीति शामिल किए जाने का मुद्दा उठाया। इस मुद्दे पर उन्होंने सोमवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की।
भाजपा नेता विनीत जोशी ने कहा, "पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार है। सरकार के अंदर पंजाब एजुकेशन बोर्ड है। पंजाब स्कूल बोर्ड के चार मार्च को 12वीं की राजनीति विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें जो सवाल पूछे गए, उससे लगता है कि आम आदमी पार्टी का प्रचार-प्रसार शिक्षा माध्यमों से किया जा रहा है।"
उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र के दो सवालों पर हमें आपत्ति है। पहला सवाल ये है कि आम आदमी पार्टी की स्थापना कब हुई? वहीं दूसरा सवाल ये है कि आम आदमी पार्टी के नीतियों और प्रोग्रामों का वर्णन कीजिए। ये सवाल आठ नंबर का आता है।
उन्होंने आगे कहा, "जो साल भर क्लास में पढ़ाया जाता है, वही सवाल एग्जाम में पूछे जाते हैं। ऐसे में प्लस टू के विद्यार्थी जिनकी उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच हैं, उन्हें क्लासरूम में आम आदमी पार्टी की नीतियों और प्रोग्रामों को पढ़ाया जा रहा है। इस उम्र के बच्चे फर्स्ट टाइम वोटर हैं और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट करेंगे। ऐसे में बच्चों के बीच पार्टी का प्रचार प्रसार करने की कोशिश की जा रही है। जिसका एकमात्र उद्देश्य है कि वे 2027 में पार्टी के वोटर बन जाएं।"
भाजपा नेता ने 'आप' सरकार से सवाल पूछते हुए कहा, "आप पिछले लोकसभा चुनाव में 13 में से 10 सीटों पर हार गई। उसके बाद पंचायत के चुनाव में उन्होंने चुनाव चिन्ह पर लड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई। ऐसे में पंजाब में आप अपना आधार खो चुकी है। दिल्ली में केजरीवाल की हार दिखा रहा है कि वो जनता ने उन्हें नकार दिया है। इसलिए वो फर्स्ट टाइम वोटर को टारगेट कर रहे हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





