अन्य
राहुल, प्रियंका और उद्धव के महाकुंभ में शामिल नहीं होने पर भाजपा नेता ने साधा निशाना, बताया सनातन विरोधी
jantaserishta.com
28 Feb 2025 8:36 AM IST

x
कोलकाता: सनातन के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और एवं शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के नहीं जाने पर भाजपा हमलावर है। गुरुवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने उन्हें हिंदू और सनातन विरोधी बताया।
भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने महाकुंभ में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उद्धव ठाकरे के शामिल नहीं होने पर कहा, "वे लोग हिंदू और सनातन विरोधी आदमी हैं। जो नवरात्रि में मटन खाते हों, भारतीय संस्कृति की परवाह नहीं करते हों, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिस तरह से पब्लिकली व्यवहार करते हैं, वो भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। ये लोग भारतीय संस्कृति नहीं, बल्कि इटली की संस्कृति को मानते हैं। जितनी भी देश विरोधी शक्तियां है, वे सभी हाथ मिलाकर साथ रहते हैं। वहीं उद्धव ठाकरे के बारे में मुझे नहीं लगता है कि उनके अंदर बाला साहेब ठाकरे का कोई अंश है। अगर उनके अंदर बाला साहेब का अंश रहता तो वो देश की संस्कृति और गरिमा का विरोध नहीं करते।"
पीएम मोदी के महाकुंभ के समाप्ति के बाद क्षमा मांगने को लेकर उन्होंने कहा, "भारतीय संस्कृति में पूजा कराने के बाद अंत में कहा जाता है कि जाने-अनजाने में कोई गलती हुई हो तो उसके लिए क्षमा कीजिए। पीएम मोदी ने भी इस परंपरा का निर्वाह किया। इतने बड़े आयोजन के बाद कोई विशाल हृदय का मालिक ही ऐसा कहेगा। पीएम मोदी ने हमेशा लोकमत को आगे रखा है, उनका व्यक्तिगत कुछ नहीं है। मुझे नहीं लगता है कि शायद ही कहीं ऐसा व्यक्ति मिलेगा।"
उन्होंने आगे कहा कि "महाकुंभ में 63 करोड़ लोगों के शामिल होने की बात तो कागज पर है, अनऑफिशियली 70 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ में शामिल हो चुके हैं। महाकुंभ ने सनातनियों को आपस में जोड़ा है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिसको पूरी दुनिया देख रही है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





