अन्य
वायनाड भूस्खलन पर बोले भाजपा नेता, 'जहां भी गोहत्या होती है, वहां ऐसी घटनाएं होती रहेंगी'
jantaserishta.com
4 Aug 2024 8:46 AM IST

x
वायनाड: भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने शनिवार को वायनाड भूस्खलन को केरल में गोहत्या की प्रथा से जोड़कर विवाद खड़ा कर दिया। राजस्थान के पूर्व विधायक ने दावा किया कि जहां भी गोहत्या होती है, वहां ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।
आहूजा ने कहा, "2018 से हमने एक पैटर्न देखा है, जहां गोहत्या में शामिल क्षेत्रों में ऐसी दुखद घटनाएं होती रहती हैं। अगर गोहत्या बंद नहीं हुई, तो केरल में इसी तरह की त्रासदियां होती रहेंगी।"
मीडिया से बात करते हुए आहूजा ने कहा कि वायनाड में भूस्खलन गोहत्या का सीधा नतीजा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक केरल में यह प्रथा बंद नहीं की जाती, इसी तरह की त्रासदियां जारी रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बादल फटने और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदा अक्सर होती रहती हैं, लेकिन वे इस तरह की आपदा नहीं लातीं।
बता दें कि केरल के वायनाड में हुए भस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 344 हो गई और 206 लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू टीम का शनिवार को पांचवें दिन भी ऑपरेशन जारी है।
सुरक्षा बलों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन सेवा और स्वयंसेवकों के 1,500 से अधिक कर्मियों वाली बचाव टीम ने शनिवार सुबह चार बजे से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों चूरलमाला, वेल्लारीमाला, मुंडकाईल और पुंचिरीमाडोम में तलाशी शुरू कर दी है।
अब तक 146 शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि 74 की पहचान होनी बाकी है। मृतकों में 30 बच्चे भी शामिल हैं। मलबे से बड़ी संख्या में क्षत-विक्षत लाशों के अंग भी बरामद किये गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





