अन्य

शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती के कार्यक्रम में पहुंचीं भाजपा नेता पंकजा मुंडे, लिया आशीर्वाद

jantaserishta.com
12 Aug 2024 8:15 AM IST
शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती के कार्यक्रम में पहुंचीं भाजपा नेता पंकजा मुंडे, लिया आशीर्वाद
x
मुंबई: शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती के कार्यक्रम में रविवार को भाजपा नेता पंकजा मुंडे पहुंचीं और उनका आशीर्वाद लिया।
शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती ने कहा कि पंकजा मुंडे के पिता से हमारा बहुत नजदीक और भावनात्मक संबंध रहा है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज सेवा व राष्ट्र सेवा करनी चाहिए।
उद्धव ठाकरे के एक बयान पर उन्होंने कहा, राजनीतिक दलों के लोगों को अपने बारे में बोलना चाहिए, उनकी अपनी श्रद्धा है, यह अच्छी बात है। हम सभी को स्वीकार करते हैं, जो वास्तव में सनातन और सनातन व्यवस्था के लिए काम करने को तैयार हैं, हम उनका दिल से स्वागत करते हैं।
उन्होंने कहा, जिसे आप शंकराचार्य कह रहे हैं, जिसने उद्धव ठाकरे को आशीर्वाद दिया, वह शंकराचार्य बिल्कुल नहीं हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने उन पर प्रतिबंध लगाया है। किस आधार पर वे स्वयं को शंकराचार्य कहते हैं।
पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के मुद्दे पर उन्होंने कहा, बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, वह बेहद चिंता की बात है। भारत में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए। जो हिंदू भाई-बहन दूसरे देशों में अत्याचार का सामना कर रहे हैं, उन्हें देश में वापस आना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story