अन्य

कांग्रेस परिवार से भाजपा को लगता है डर : राशिद अल्वी

jantaserishta.com
16 April 2025 8:22 AM IST
कांग्रेस परिवार से भाजपा को लगता है डर : राशिद अल्वी
x
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने भाजपा पर जोरदार निशाना साधा है। राशिद अल्वी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस परिवार से खौफजदा है। उसे लगता है कि अगर बीजेपी को कोई हटा सकता है तो वह एकमात्र कांग्रेस पार्टी है।
मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को डराना चाहती है और कांग्रेस को खत्म करना चाहती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तो कई बार कह चुके हैं कि वह कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहते हैं। देश में इस तरह का बयान क्या ठीक है। राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि ईडी, सीबीआई केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रही है। भाजपा गांधी परिवार को बदनाम कर रही है। इस मामले में जब अदालत कांग्रेस परिवार को 10 से 15 साल बाद बरी कर देगी तो भाजपा क्या जवाब देगी।
कांग्रेस नेता ने कहा क‍ि भाजपा मीडिया के जरिए कांग्रेस को बदनाम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि संविधान का आर्टिकल 14 कहता है कि देश में हर आदमी कानून के सामने बराबर है। लेकिन, जिन लोगों पर भाजपा भ्रष्टाचार का आरोप लगाती रही है, वे आज इनकी पार्टी में हैं और मंत्री बने हुए। आर्टिकल 14 उनके लिए खामोश हो जाता है। निश्चित तौर पर जो हो रहा है वह बदले की भावना से हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस चार्जशीट में उन लोगों के नाम भी दिए हैं जो गांधी परिवार के नजदीक हैं।
भाजपा को एहसास होना चाहिए कि आप के हाथों में हमेशा ताकत नहीं रहेगी। कल विपक्ष की सरकार बनती है तो वह भी यही काम करता है तो आपको कैसा महसूस होगा। जिस तरह के कदम भाजपा उठा रही है उससे लोकतंत्र खत्म हो रहा है।
नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा कहा कि भाजपा हमारे हाईकमान को दबाना चाहती है। लेकिन, जितना आप हमें दबाएंगे कांग्रेस उतना ही उठकर ऊपर आएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story