अन्य

गुंडों की टोली है भाजपा, इस बात को सही साबित किया जा रहा : अतुल पाटिल

jantaserishta.com
20 Dec 2024 8:15 AM IST
गुंडों की टोली है भाजपा, इस बात को सही साबित किया जा रहा : अतुल पाटिल
x
नागपुर: कांग्रेस नेता अतुल पाटिल ने गुरुवार को मुंबई के कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कि भाजपा "गुंडों की टोली है" और इसी बात को सिद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता अतुल पाटिल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यह साबित हो गया है कि भाजपा ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है, लेकिन वह उसकी माफी नहीं मांगेंगे और अमित शाह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। अगर इस मामले में सवाल किया गया तो वह ऑफिस तोड़ देंगे और अगर हम भी बीच में आए तो हमें भी तोड़ देंगे। इस तरह का इशारा भाजपा ने देने का काम किया है।"
उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस का कार्यकर्ता महात्मा गांधी का कार्यकर्ता है। हम महात्मा गांधी के अहिंसक विचारों के कार्यकर्ता हैं। ऐसी हिंसा से हम नहीं डरते हैं, हिंसा डरे हुए लोग करते हैं। जो लोग गलत होते हैं, वही हिंसा करते हैं। जिस तरह से उन्होंने किया है, उससे पता चलता है कि भाजपा ने देश को अराजकता में डालने की तैयारी कर ली है।"
कांग्रेस नेता अतुल पाटिल ने बताया कि इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। साथ ही उम्मीद की जाएगी कि इस मामले में कार्रवाई हो। हालांकि, मैं देवेंद्र फडणवीस से सवाल पूछता हूं कि उन्होंने खुद ही कहा था कि आपकी संख्या भले ही कम हो, लेकिन हम आपका मान-सम्मान पूरा करेंगे, तो क्या यही मान-सम्मान है? क्या मुंह खोलने पर मुंह तोड़ दिया जाएगा? क्या सवाल पूछने पर पार्टी का कार्यालय तोड़ देंगे? क्या यही विपक्ष का सम्मान है और क्या यही महाराष्ट्र की संस्कृति है।
बता दें कि मुंबई स्थित कांग्रेस कार्यालय में घुसकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। हालांकि, बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और लाठीचार्ज कर उन्हें कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकाला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story