अन्य

वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा ने नव्या हरिदास को बनाया है उम्मीदवार, जानें कौन हैं नव्‍या

jantaserishta.com
20 Oct 2024 8:28 AM IST
वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा ने नव्या हरिदास को बनाया है उम्मीदवार, जानें कौन हैं नव्‍या
x
नई दिल्ली: भाजपा ने शनिवार को केरल के वायनाड में लोकसभा उपचुनाव के लिए नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है, जहां वह कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।
नव्या हरिदास भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं। वह कोझिकोड निगम में दो बार पार्षद रह चुकी हैं और निगम में भाजपा संसदीय दल की नेता हैं।
वह 2021 में पिछले विधानसभा चुनाव में कोडोकोड दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के बैनर तले चुनावी मैदान में उतरी थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
नव्या हरिदास पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर रही हैं। उन्होंने साल 2007 में केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज, कालीकट विश्वविद्यालय से बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार, नव्या पर कोई आपराधिक मामला नहीं है और उनके पास 1,29,56,264 रुपये की संपत्ति है। एडीआर के अनुसार, उन पर 1,64,978 रुपये की कुल देनदारी भी है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा इस साल हुए लोकसभा चुनाव में वायनाड सीट पर जीत हास‍िल करने के बाद उसे छोड़ने और उत्तर प्रदेश में रायबरेली सीट को बरकरार रखने के बाद यह खाली हुई थी।
केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में प्रियंका गांधी के नाम की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। प्रियंका गांधी वाड्रा 1999 से सक्रिय राजनीति में हैं, लेकिन वह खुद पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही हैं। शुरुआत में उन्होंने अमेठी में अपनी मां सोनिया गांधी के लिए प्रचार किया था।
उनके भाई राहुल गांधी का वायनाड से गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। जहां उन्होंने 2019 के चुनावों के दौरान अपने गढ़ अमेठी में भाजपा नेता स्मृति ईरानी से हारने के बाद जीत हासिल की थी। इसके बाद वायनाड गांधी परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र बन गया ।
वायनाड लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story