अन्य

दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार, जनता ने केजरीवाल को नकारा : सतीश उपाध्याय

jantaserishta.com
6 Feb 2025 8:16 AM IST
दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार, जनता ने केजरीवाल को नकारा : सतीश उपाध्याय
x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 70 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। चुनाव के बाद विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल्स के आंकड़े अब सामने आ रहे हैं। इनमें दिलचस्प और चौंकाने वाले संकेत मिल रहे हैं।
इस बार, एग्जिट पोल्स में दिल्ली में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। कई एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट्स में यह संकेत दिया है कि 'मोदी मैजिक' इस चुनाव में असरदार हो सकता है, जिससे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को इस बार सत्ता में वापसी मुश्किल हो सकती है।
एग्जिट पोल के परिणामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सतीश उपाध्याय ने कहा कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, क्योंकि जनता का समर्थन और उत्साह हमारे साथ है। इस बार कमल पूरी दिल्ली में खिलेगा। दिल्ली में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं थी। आप सरकार ने दस सालों में केवल झूठ और भ्रष्टाचार दिया। यमुना नदी साफ नहीं हो पाई, प्रदूषण की समस्या गंभीर बनी रही, और ऐसे बहुत सारे मुद्दे थे, जिनसे लोग परेशान थे। अब दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है कि वे भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाएंगे, ताकि दिल्ली को एक नई दिशा दी जा सके। दिल्ली की जनता पीएम मोदी के साथ चलेगी और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी।
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि सबसे पहले मैं दिल्ली के मतदाताओं का आभार जताया हूं कि उन्होंने बदलाव के लिए वोट किया है। हमें उम्मीद है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली का विकास हमारी प्राथमिकता है। आठ फरवरी को दिल्ली में एक अच्छी सरकार बनेगी।
विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेंद्र यादव कहते हैं कि एग्जिट पोल में अलग-अलग नतीजे दिखाए जा रहे हैं। ऐसे में आठ तारीख को साफ हो जाएगा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। हमें जनादेश पर भरोसा है। जनता हमें एक बार फिर से सेवा का मौका देगी। हम बड़े बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं।
एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। ये केजरीवाल की हार नहीं है, ये केजरीवाल के झूठ की हार है। मैं केजरीवाल को सलाह दूंगा कि उन्हें सियासत की जगह सिनेमा में चले जाना चाहिए। वहां आप सारे कलाकारों को मात दे सकते हैं। दिल्ली आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है, जिसके जिम्मेदार खुद केजरीवाल हैं। हम दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर इतिहास रचने जा रहे हैं।
एग्जिट पोल पर राजस्थान सरकार के कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की जीत की उम्मीद है। हमारा अनुमान है कि हम 50 से ज्यादा सीटें जीतेंगे क्योंकि जनता का रुझान हमारे पक्ष में दिखाई दे रहा है। आप के घोटालों का जवाब जनता ने इस बार अपने वोट की चोट से दिया है। मेरा मानना है कि दिल्ली में कमल खिलने जा रहा है।
दरअसल अधिकांश एग्जिट पोल्स में यह अनुमान जताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत की है और दिल्ली में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी को इस बार उम्मीद से कम सीटों का अनुमान है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story