अन्य

भाजपा सरकार पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत निगम को निजी हाथों में देने पर आमादा : अखिलेश यादव

jantaserishta.com
3 March 2025 8:50 AM IST
भाजपा सरकार पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत निगम को निजी हाथों में देने पर आमादा : अखिलेश यादव
x
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत निगम को निजी हाथों में देने पर आमादा है।
अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा, "भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करके नौकरियां और आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है। पहले केन्द्र की भाजपा सरकार ने कई सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपा। अब उसी रास्ते पर चलते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भी निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। सरकारें पूंजीपतियों के लिए काम करती हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत निगम को निजी हाथों में देने पर अमादा है। सरकार निजीकरण की आड़ में अरबों की सम्पत्तियां पूंजीपतियों को देना चाहती है।"
अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार संविधान और आरक्षण विरोधी है। भाजपा पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) को नौकरियों और आरक्षण से दूर करने के लिए हर दिन नए-नए षड्यंत्र रच रही है। इनकी नीति पीडीए विरोधी है। वह पीडीए से नफरत करती है।
उन्होंने कहा कि निजीकरण से सरकारी नौकरियां खत्म हो जाती हैं। निजी क्षेत्र मनमानी करके महंगाई बढ़ाते हैं, जिसका असर आम जनता पर पड़ता है। इसके साथ ही सरकारी संस्थाओं के निजी क्षेत्र में चले जाने से पीडीए को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान में दिए गए आरक्षण का अवसर नहीं मिलता है। सरकार "लूट, झूठ और बेईमानी की नीति" पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार की इस नीति के खिलाफ कर्मचारी और आम जनता सभी हैं। लेकिन अपने चंदे, मुनाफा और लाभ के लिए भाजपा सब कुछ पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने को तैयार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story