अन्य

घृणित मानसिकता वाले लोगों को प्रोत्साहित कर रही भाजपा : अजय राय

jantaserishta.com
7 Sept 2024 8:55 AM IST
घृणित मानसिकता वाले लोगों को प्रोत्साहित कर रही भाजपा : अजय राय
x
वाराणसी: वाराणसी में आयोजित मां कुष्मांडा के वार्षिक श्रृंगार समारोह में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यहां उन्होंने कन्या पूजन किया और मां कुष्मांडा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर अजय राय ने न केवल धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया, बल्कि वे पूड़ी छानते हुए और लोगों को खाना खिलाते भी नजर आए। इस दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने रेप की घटनाओं पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि देश में रेप की घटनाएं होना घृणित मानसिकता का परिणाम है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार घृणित मानसिकता वाले लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। काशी में जिन नर-पिशाचों ने बीएचयू में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था, भाजपा ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया था। गुजरात से भी इस तरह की घटना सामने आई थीं। बलात्कार जैसी घटना करने वाले नर-पिशाचों को फांसी पर लटकाना चाहिए।
अजय राय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पूरे देश में एनआरसी लागू करने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ये लोग हिंदू-मुसलमान के बंटवारे की बात करते हैं, देश की बात नहीं करते। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगापुर दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री क्योटो भी गए थे और बनारस को क्योटो बनाने की बात कही थी,अब सिंगापुर बनाने की बात कर रहे हैं। राय ने कहा, लेकिन ये लोग केवल सपने दिखाते हैं।
अपर्णा यादव को लेकर अजय राय ने कहा कि वह अपने परिवार की नहीं हो पाईं, तो भाजपा की क्या होंगी। वहीं, प्रदेश में जारी बुलडोजर एक्शन को लेकर अजय राय ने कहा कि बुलडोजर की संस्कृति को बंद किया जाना चाहिए। देश में प्यार, मोहब्बत और भाईचारा चलना चाहिए। भाजपा ने बुलडोजर चलाकर तोड़ने का काम किया है, कांग्रेस के लोग जोड़ने का काम करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story