अन्य

वोट देने के बाद बोले भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार, हरियाणा में आ रही है तीसरी बार भाजपा की सरकार

jantaserishta.com
5 Oct 2024 11:33 AM IST
वोट देने के बाद बोले भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार, हरियाणा में आ रही है तीसरी बार भाजपा की सरकार
x
पानीपत: हरियाणा में शनिवार को 90 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। सुबह से ही मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। मतदाताओं में वोट के प्रति काफी जागरूकता देखने को मिल रही है।
इसकी एक झलक पानीपत के इसराना विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिली। यहां के गांवों के बुजुर्ग ने भी सुबह ही मतदान केंद्र पहुंचकर मत का प्रयोग किया। इस दौरान यहां से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार ने वोट डाला। साथ ही उन्होंने वोटरों से अपील की है कि वह अपने मत का प्रयोग करें।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "बूथ नंबर 49 में मतदान किया है। यहां पर सभी बूथों पर लोगों की भारी भीड़ के साथ भाजपा के प्रति उत्साह है। भाजपा प्रत्याशी ने सुबह हुए मतदान पर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। इसराना विधानसभा सीट पर भारी मतों से भाजपा जीत रही है और पानीपत की सभी विधानसभा सीट भी भाजपा की झोली में आने वाली है।"
भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है और दूसरी बार नायब सैनी मुख्यमंत्री बनेंगे। बता दें कि 90 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद 8 अक्टूबर को भारतीय चुनाव आयोग परिणाम की घोषणा करेगा।
हरियाणा के मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सैनी का दावा है कि प्रदेश की जनता हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बना रही है। भाजपा ने 10 साल के कार्यकाल में जनता के हित में काम किया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाजपा की हरियाणा से विदाई तय है, क्योंकि भाजपा ने 10 साल के शासनकाल में हरियाणा को पीछे धकेल दिया है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। वहीं, अन्य राजनीतिक दलों ने भी अपनी-अपनी सरकार बनाने के दावे किए हैं। वोटरों का कहना है कि हम मुलभूत सुविधाओं और क्षेत्र के विकास पर वोट कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story