अन्य

रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने किया नामांकन, बागियों को लेकर कहा- बड़े दिल वाले पार्टी के साथ आएंगे

jantaserishta.com
10 Sept 2024 8:48 AM IST
रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने किया नामांकन, बागियों को लेकर कहा- बड़े दिल वाले पार्टी के साथ आएंगे
x
रेवाड़ी: चुनावी राज्य हरियाणा में रेवाड़ी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। बागियों को लेकर भाजपा प्रत्याशी ने कहा, जो बड़े दिल वाले होंगे वह पार्टी के साथ आएंगे।
हरियाणा के रेवाड़ी विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद दिया और नामांकन कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह का विशेष आभार प्रकट किया।
टिकट बंटवारे से नाराज चल रहे कुछ नेताओं को लेकर भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि परिवार में छोटा-मोटा विवाद चलता रहता है, ये अंदर का मसला है, हम सुलझा लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि रूठे लोगों में जो बड़े दिल वाले होंगे, वो साथ आ आएंगे।
नामांकन के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में नंबर वन भाजपा प्रत्याशी के रूप में लक्ष्मण सिंह यादव ने पर्चा दाखिल किया है। पार्टी कार्यकर्ता उनके जीत में पूरा सहयोग करेंगे।
भाजपा के अंदर हो रही खींचतान को लेकर मंत्री ने कहा कि इसको जल्द से जल्द मिटाने की कोशिश करेंगे और आने वाले समय में रेवाड़ी से आपको जीता हुआ उम्मीदवार देंगे।
पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ने वालों को लेकर मंत्री ने कहा कि ये उनका लोकतांत्रिक हक है, लेकिन पार्टी को इस बात पर विचार करना होगा कि किन लोगों ने ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल कराया, जिनकी उम्मीद थी कि टिकट नहीं मिलने पर वो पार्टी से बागी हो जाएंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर मंत्री राव ने कहा कि अमित शाह ने नायब सिंह सैनी का नाम मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया है, ऐसे में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो कहता है, हमें उसका पालन करना चाहिए।
बता दें कि 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने सूबे में अपने चुनावी अभियान को तेज कर दिया है।
प्रदेश में सभी सीटों के लिए एक ही चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होना है, वहीं इसके नतीजे एक साथ आठ अक्टूबर को सामने आएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story