अन्य
बीजेपी का आरोप, टीएमसी के गुंडे हमारे कार्यकर्ताओं को बना रहे निशाना
jantaserishta.com
10 July 2024 2:05 PM IST

x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के बीच हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। टीएमसी पर आरोप है कि उसने बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
बीजेपी के पोलिंग बूथ एजेंट रंजीत मंडल ने आरोप लगाया, “बुधवार सुबह टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। टीएमसी मुझे इसलिए डराने की कोशिश कर रही है, क्योंकि बीजेपी के लिए काम करता हूं, लेकिन मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि मैं इस तरह की गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं हूं। मैंने अब इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आगामी दिनों में टीएमसी के इन गुंडों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
बीजेपी नेता ने आरोप लगाया, “बुधवार सुबह टीएमसी के 30 से 35 गुंडों ने अपना चेहरा ढक कर राणाघाट-दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के पायराडांगा क्षेत्र में अमल विश्वास और गोलक मंडल के घर पर हमला किया। उपचुनाव के बीच मतदाताओं को भयभीत करने के मकसद से इस तरह के हमले किए जा रहे हैं। टीएमसी लोगों के बीच में भय का माहौल पैदा कर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन हम इस तरह के हमले से डरने वाले नहीं हैं। ये लोग लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं, मगर हम ऐसा नहीं होने देंगे।“
पुलिस ने कहा कि अब तक इस मामले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा, मामले की जांच जारी है।
टीएमसी के राणाघाट-दक्षिण के उम्मीदवार मुकुट मणि अधिकारी ने कहा, “बुधवार रात को हिंसात्मक घटना घटी है, लेकिन मैं एक बात स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि इसमें टीएमसी शामिल नहीं है। मैंने पूरे विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया, लेकिन मुझे अभी तक हिंसा से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली है।“
बीजेपी नेता मानस कुमार घोष ने आरोप लगाया कि टीएमसी उपचुनाव के बीच हिंसात्मक माहौल पैदा करना चाहती है, जो कि उचित नहीं है। घोष ने पत्रकारों से कहा, “शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहे हैं। हम नहीं चाहते कि किसी भी मतदाता को कोई परेशानी हो।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





