अन्य
बीजद की राज्यसभा सांसद ममता मोहंता ने राज्यसभा और पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा
jantaserishta.com
31 July 2024 6:23 PM IST

x
उड़ीसा: बीजू जनता दल (बीजद) की राज्यसभा सांसद ममता मोहंता ने बुधवार को सदन से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
इसके अलावा, ममता मोहंता ने बीजू जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के अध्यक्ष नवीन पटनायक के नाम अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा, "आदरणीय महोदय, मैं, 31 जुलाई, 2024 को बीजू जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूं। मैं मयूरभंज के लोगों की सेवा करने और राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा के मुद्दे को उठाने का अवसर देने के लिए आपका तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं।"
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बीजू जनता दल में मेरी और मेरे समुदाय की सेवाओं की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए, मैंने जनहित में यह कठोर निर्णय लिया है। मैं आपसे मेरा इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध करती हूं।"
बता दें कि ममता मोहंता अप्रैल 2020 को राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित हुई थीं। उनके इस्तीफे के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





