
x
मोतिहारी: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कोई भी पार्टी इस चुनाव में अपनी तैयारी को कमतर नहीं रखना चाह रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी भी पूरे राज्य में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन कर रही है। पूर्वी चंपारण से भारतीय जनता पार्टी सांसद राधा मोहन सिंह ने बताया कि पूरे राज्य में सभी विधानसभाओं के अंदर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन हो रहा है।
उन्होंने हाल ही में हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में राज्यों में जनता ने सबको नकार कर भारतीय जनता पार्टी के विकास को वोट दिया। बिहार भी विकास की राजनीति को वोट देगा।
इसके बाद उन्होंने 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस पर पार्टी के स्थापना दिवस पर राज्य के हर बूथ पर हमारे कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अब सभी विधानसभाओं के अंदर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन हो रहा है। इस कार्यक्रम में हमारे ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को पिपरा विधानसभा में सक्रिय विधानसभा सदस्यों का सम्मेलन हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि पिपरा विधानसभा के कार्यक्रम में इस विधानसभा के लगभग 90 फीसदी सदस्यों ने भाग लिया, जिनकी कुल संख्या करीब सवा सात सौ बनती है। वह यहां इकट्ठे हुए हैं। चुनाव से पहले अब आगे हमें समाज के बीच जाना है और भारतीय जनता पार्टियों की उपलब्धियों को बताना है। साथ ही अपने संगठन को मजबूत करना है। उस पर हम लोगों ने आज विस्तार से चर्चा की है। जबसे एनडीए सरकार का तीसरा कार्यकाल आया है, तबसे बिहार में एक नए युग का सूत्रपात हुआ है।
बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी कोई कमी नहीं छोड़ रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





