अन्य

बिहार के नतीजे 2025 विधानसभा चुनाव के पहले का ट्रेलर : विजय सिन्हा

jantaserishta.com
24 Nov 2024 8:13 AM IST
बिहार के नतीजे 2025 विधानसभा चुनाव के पहले का ट्रेलर : विजय सिन्हा
x
औरंगाबाद: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।
विजय कुमार सिन्हा ने बिहार की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए की जीत पर कहा कि यह 2025 विधानसभा चुनाव के पहले का ट्रेलर है। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 सीटों के साथ एनडीए की सरकार बनेंगी। नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली करारी हार पर उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा की जाएगी।
झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के साथ 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार को आए। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ-सबका विकास" के मूल मंत्र को महाराष्ट्र की जनता ने अपार समर्थन दिया है। "मोदी की गारंटी" पर लोगों का भरोसा कायम है। महाराष्ट्र में दो-तिहाई से अधिक सीटें यह बताती है कि भाजपा पर जनता का विश्वास कायम है।
खान मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूरे बिहार में अवैध खनन पर हर हाल में रोक लगाई जाएगी। अवध खनन पर सरकार पूरी तरह से सख्त है। सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कई बालू घाटों की नीलामी कर दी गई है और कई बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान अगर कहीं भी अवैध खनन हो रहा हो तो लोग प्रशासन को सूचना दें। उन्होंने डीएम और एसपी की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि अवैध खनन पर कड़ी नजर रखें और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।
बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए ने शनिवार को चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनाव में शानदार जीत हासिल की। ​​उसने इमामगंज सीट बरकरार रखी जबकि तरारी, रामगढ़ और बेलागंज सीटें 'इंडिया' ब्लॉक से छीन ली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story