अन्य

बिहार: मोहर्रम जुलूस में शामिल लोग हाईटेंशन तार की चपेट आए, 15 से ज्यादा झुलसे

jantaserishta.com
17 July 2024 5:18 PM IST
बिहार: मोहर्रम जुलूस में शामिल लोग हाईटेंशन तार की चपेट आए, 15 से ज्यादा झुलसे
x
अररिया: बिहार के अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र में बुधवार को मोहर्रम जुलूस में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, पिपरा बिजवार इलाके में मोहर्रम जुलूस निकाला गया था और जुलूस में शामिल कई लोग ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए।
इस घटना में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिसमें सात लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पलासी थाना के पिपरा बिजवाड़ इलाके में मोहर्रम के जुलूस के दौरान 15 लोग बिजली करंट लगने से घायल हो गए।
मोहर्रम का जुलूस पिपरा बिजवाड़ से धबड़ी जाने के क्रम में एक खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के सम्पर्क मे आने के कारण यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद जुलूस में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पलासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। यहां पांच लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए अररिया के सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। कई लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गयी है। उल्लेखनीय है कि बिहार के विभिन्न स्थानों में बुधवार को मोहर्रम का जुलूस निकाला गया है। मुहर्रम को देखते हुए कई शहरों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story