अन्य
बिहार: रुपौली उपचुनाव में जदयू ने कलाधर प्रसाद मंडल को बनाया उम्मीदवार
jantaserishta.com
14 Jun 2024 5:07 PM IST

x
पटना: बिहार के पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जदयू ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। जदयू ने रुपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए कलाधर प्रसाद मंडल को प्रत्याशी बनाया है।
जदयू प्रदेश कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने घोषणा करते हुए कहा कि रुपौली जदयू की सीट रही है और राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्णय के बाद कलाधर प्रसाद मंडल को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
उन्होंने रुपौली उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि हाल में ही संपन्न लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उल्लेखनीय है कि रुपौली से विधायक बीमा भारती लोकसभा चुनाव में पूर्णिया से राजद के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी थी। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव से कुछ ही दिन पहले वे जदयू छोड़कर राजद में शामिल हुई थी।
महागठबंधन की ओर से भाकपा ने यहां से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से भाकपा ने यहां से चुनाव लड़ा था, लेकिन जदयू की बीमा भारती जीत गई थीं। इसके बाद इस उपचुनाव में भाकपा ने फिर इस सीट पर दावा ठोंका है। इस सीट पर 10 जुलाई को मतदान होना है। शुक्रवार से उपचुनाव के लिए नामांकन दर्ज करने का काम शुरू हो गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





