अन्य
बजट से बिहार को काफी उम्मीदें, विशेष राज्य की मांग हमारी प्राथमिकता: अशोक चौधरी
jantaserishta.com
11 July 2024 8:21 AM IST

x
पटना: आगामी केंद्रीय बजट में बिहार की उम्मीदों को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हम लोग बजट को लेकर आशान्वित है। जनता की जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा। विशेष राज्य के दर्जे पर अशोक चौधरी ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा पैकेज की तरह ही रहता है। राज्य का जो कंट्रीब्यूशन पहले 10 प्रतिशत का होता था और 90 प्रतिशत भारत सरकार देती थी, अब वो 50-50 हो चुका है। हमारा कंट्रीब्यूशन घटे और किस तरह से यह फार्मूला बनेगा, यह भारत सरकार तय करेगी। हम लोग विशेष पैकेज या विशेष राज्य के दर्जे की मांग जरूर करेंगे।
उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा अगर नहीं मिला, परिस्थितियां ऐसी नहीं बनीं, तो हमें कम से कम विशेष पैकेज मिलना चाहिए। हम लोग विशेष पैकेज या विशेष राज्य के दर्जे की मांग जरूर करेंगे। बिहार सरकार के मंत्री ने रुपौली चुनाव पर कहा कि अच्छा चुनाव हुआ है, हम लोग अधिक वोटों से जीतेंगे।
गंगा पाथवे के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री के द्वारा अधिकारियों के सामने झुकने पर अशोक चौधरी ने कहा हर चीज पर लोगों को अपना नजरिया होता है। मुख्यमंत्री के तौर पर वह 18 साल तक इस बिहार को सशक्त रूप में चला रहे हैं, उन्होंने विनम्र तरीके से आग्रह किया है। जब लोगों के पास बोलने के लिए कुछ बचा नहीं तो वो मुख्यमंत्री को टारगेट करते हैं।
आरएसएस के मैगजीन में जनसंख्या को लेकर लिखे पत्र पर अशोक चौधरी ने कहा कि जनसंख्या को कैसे कंट्रोल कर सकें, इस पर चर्चा होने चाहिए। सभी राजनीतिक दलों और सिविल सोसाइटी के लोगों को इस पर चर्चा करनी चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





