अन्य

बिहार सरकार ने शिक्षकों के लिए महापर्व छठ पर विद्यालयों की छुट्टी बढ़ाई

jantaserishta.com
24 Oct 2024 8:51 AM IST
बिहार सरकार ने शिक्षकों के लिए महापर्व छठ पर विद्यालयों की छुट्टी बढ़ाई
x
पटना: बिहार सरकार ने लोकआस्था के महापर्व छठ की छुट्टी बढ़ाने की शिक्षकों की बड़ी मांग को बुधवार को मान लिया है। सरकार ने छठ महापर्व में शिक्षकों की छुट्टी को एक दिन और बढ़ा दिया है। अब खरना वाले दिन भी विद्यालय बंद रहेंगे।
शिक्षा विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने अपने आदेश में कहा, "राज्य के राजकीय, राजकीयकृत एवं अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त उर्दू, प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2024 के लिए निर्धारित अवकाश के अतिरिक्त छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए खरना के लिए 6 नवंबर को अवकाश घोषित किया जाता है।"
इस आदेश के बाद अब सरकारी विद्यालयों में छह नवंबर से नौ नवंबर तक अवकाश रहेगा। पहले छठ को लेकर सात नवंबर से नौ नवंबर तक अवकाश था। इसके बाद शिक्षक संघ ने विरोध किया था। संघ का कहना था कि पांच नवंबर से नहाय-खाय के साथ छठ की शुरुआत हो रही है और खरना के दिन विद्यालयों में छुट्टी नहीं रहने के कारण छठ पर्व करने वाले शिक्षकों के लिए परेशानी होगी।
शिक्षक संघ के नेताओं ने इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी भी लिखी थी। शिक्षक संगठनों का कहना था कि पूर्व में अब तक आजादी के बाद से बिहार के सरकारी विद्यालयों में दीपावली से छठ तक लगातार छुट्टी का रिवाज रहा है। शिक्षक संघ 31 अक्टूबर से 9 नवंबर तक की छुट्टी की मांग कर रहे थे। वैसे, कई शिक्षक संघ एक दिन छुट्टी बढ़ाने के बाद भी संतुष्ट नहीं है। इससे पहले बुधवार को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इस मांग पर विचार करने की बात कही थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story