अन्य

बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार पहुंचे सदाकत आश्रम

jantaserishta.com
23 March 2025 8:53 AM IST
बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार पहुंचे सदाकत आश्रम
x
पटना: बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने अपना पदभार ग्रहण के बाद कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम का दौरा किया। कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनका माल्यार्पण किया। इस दौरान राजेश कुमार की भावनाओं का एक अलग ही रूप देखने को मिला। सदाकत आश्रम के सीढ़ियों पर चढ़ने से पहले उन्होंने पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ माथा टेका।
इस मौके पर वह काफी भावुक हो गए और अपनी भावनाओं को नियंत्रित करते हुए उन्होंने कहा कि यह भावना उनके अंदर से आ रही है।
राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें सदाकत आश्रम में समर्पण की भावना महसूस हुई, जो उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "यह भावना अंदर से आती है और यह बहुत ही ठीक है। मैं कांग्रेस पार्टी के लिए अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाऊंगा और राहुल गांधी के चयन को पूरी तरह से अमल में लाऊंगा।"
उन्होंने कहा कि चुनाव में समय कम है, इसलिए हम जनहित के मुद्दों को लेकर बिहार में निकलेंगे और इन्हीं मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। आज रोजगार की बात नहीं हो रही है, भ्रष्टाचार बढ़ा है, और हम इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तो उन्होंने जवाब दिया कि यह अभी तय नहीं है। फिलहाल हमारा ध्यान जनहित के मुद्दों को उठाने और जनता के बीच जाने पर है।
उन्होंने कहा कि हमारा वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है और हमें इसे 24 फीसदी से ऊपर बढ़ाना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम काम करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के सभी नेता, जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता मिलकर चुनावी मैदान में उतरेंगे और लोगों के बीच जाएंगे।
2025 के विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव का समय नहीं है। जब चुनाव का समय आएगा, तब इस पर फैसला लिया जाएगा।
बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने कांग्रेस नेता राजेश कुमार को प्रदेश की कमान सौंपी है। प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने के बाद राजेश कुमार ने बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की।
इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद राजेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story