अन्य

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अयोध्या पहुंचकर उतारी पगड़ी

jantaserishta.com
3 July 2024 10:48 AM IST
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अयोध्या पहुंचकर उतारी पगड़ी
x
अयोध्या: बिहार के डिप्टी सीएम और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या पहुंचकर अपनी पगड़ी (मुरेठा ) को उतार दिया है।
उन्होंने 21 महीने के बाद अपनी पगड़ी उतारी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार सुबह सरयू नदी में स्नान किया और विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना की। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "प्रातः अयोध्या धाम में पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाई और हमारे इष्ट, प्रभु श्रीराम को स्तुति कर मुरेठा खोला।"
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "प्रभु श्रीराम के पावन चरणों में अपने मुरेठा को समर्पित किया।" चौधरी इस यात्रा के क्रम में हनुमानगढ़ी मंदिर भी गए और हनुमान जी के दर्शन किये। सम्राट चौधरी मंगलवार को ही पटना से उत्तर प्रदेश के रवाना हुए थे। उनके साथ प्रदेश भाजपा के कई पदाधिकारी और विधायक भी साथ में अयोध्या गए।
उल्लेखनीय है कि सम्राट चौधरी का पगड़ी पहनना बीते कई सालों से चर्चा का विषय बना हुआ था। करीब 21 महीने पहले प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए सम्राट चौधरी ने संकल्प लिया था कि वे नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के बाद ही अपने सिर से पगड़ी हटाएंगे। सितंबर 2022 में अपनी मां के निधन के बाद सम्राट चौधरी ने सिर पर पगड़ी बांधी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story