अन्य

बिहार: कार और ऑटो की टक्कर में 5 की मौत , 3 घायल

jantaserishta.com
9 July 2024 11:12 AM IST
बिहार: कार और ऑटो की टक्कर में 5 की मौत , 3 घायल
x
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय के एफसीआई सहायक थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कार और ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बिहटा और बेगूसराय मार्ग के रतनपुर चौक पर हुई है। सड़क हादसे में कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
घटना मे पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। एफसीआई थाना की प्रभारी अंजली ने बताया कि कुछ लोग ऑटो पर सवार होकर सिमरिया से जीरो माइल की ओर जा रहे थे। इस दौरान रतनपुर चौक के पास एक कार से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। अभी यह भी कहना मुश्किल है कि सभी मृतक ऑटो पर ही सवार थे। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story