अन्य

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को भाजपा की बड़ी बैठक

jantaserishta.com
15 July 2024 8:37 AM IST
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को भाजपा की बड़ी बैठक
x
मुंबई: लोकसभा चुनाव के बाद अब कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी है। इसी कड़ी में तमाम राजनीतिक दलों की ओर से बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि सोमवार को महाराष्ट्र में भाजपा की बड़ी बैठक होगी।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को मुंबई में भाजपा की बड़ी बैठक होगी। बैठक में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के प्रभारी, सह प्रभारी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव मौजूद रहेंगे। इस बैठक में सीटों के बंटवारे के साथ-साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी।
इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को मुंबई में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। इस दौरान महाराष्ट्र विधानसभा और बीएमसी चुनाव पर चर्चा की गई। अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा था कि हमारी पार्टी एमवीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। लेकिन, यदि समाजवादी पार्टी को नजरअंदाज किया गया, तो सपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव के मद्देनजर महाविकास आघाडी और महायुति गठबंधन ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story