अन्य

बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, चार आईईडी बरामद

jantaserishta.com
23 Dec 2024 8:22 AM IST
बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, चार आईईडी बरामद
x
औरंगाबाद: बिहार की औरंगाबाद जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन ने संयुक्त छापेमारी अभियान में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। टीम ने चार प्रेशर आईईडी विस्फोटक बरामद किए।
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुलिस को नक्सलियों की चहलकदमी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर औरंगाबाद पुलिस और कोबरा बटालियन-205 ने मदनपुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया।
इसी क्रम में चकरबंधा के नजदीक दोमुहान और बंदरवा पहाड़ के पास से चार प्रेशर आईईडी बरामद किए गए। इनमें से तीन का वजन तीन किलोग्राम और एक का चार किलोग्राम था।
पुलिस ने बताया कि बरामद आईईडी को जंगल में ही सुरक्षात्मक तरीके से नष्ट कर दिया गया। नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
मदनपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस और कोबरा बटालियन ने सहैया पहाड़ और अंजनवा पहाड़ पर भी संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इसमें मदनपुर थाना क्षेत्र के चकरबंधा गांव के समीप सहैया पहाड़ के नजदीक छोटी पहाड़ी से एक मैगजीन सहित कार्बाइन और 90 मीटर कोडेक्स वायर बरामद किया गया।
इस मामले में गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस का दावा है कि लगातार हो रही छापेमारी से नक्सलियों का मनोबल गिरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story