अन्य

बिहार में जेडीयू को बड़ा झटका, मंगनी लाल मंडल की आरजेडी में घर वापसी

jantaserishta.com
18 Jan 2025 8:35 AM IST
बिहार में जेडीयू को बड़ा झटका, मंगनी लाल मंडल की आरजेडी में घर वापसी
x
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका लगा है और आरजेडी के कुनबे में बढ़ोतरी हुई है। पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल ने जेडीयू से अपना नाता तोड़ते हुए आरजेडी में घर वापसी की है।
मंगनी लाल मंडल शुक्रवार को आरजेडी में शामिल हो गए। नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
तेजस्वी यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व का पल है कि हमारे अभिभावक और पिता जी के सहयोगी रहे मंगनी लाल मंडल फिर से पार्टी में शामिल हो गए हैं। मंगनी लाल मंडल के आने से पार्टी को लाभ होगा ही, साथ ही उनके अनुभव से हम समाजवादी युवा बिहार में समाजवाद को और भी ऊंचा उठा सकेंगे। मंगनी लाल मंडल को पार्टी में एक अहम भूमिका दी जाएगी। उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
वहीं, आरजेडी में शामिल होने के बाद मंगनी लाल मंडल ने कहा कि वह अपने पुराने घर में वापस लौटकर काफी खुश हैं। पार्टी के संस्थापक लालू यादव उनके नेता रहे हैं और वह हमेशा उनके सहयोगी रहे हैं। लालू यादव के साथ उनका संबंध गहरा था। जेडीयू पर हमला करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि वह पांच साल तक जेडीयू में उपाध्यक्ष और सचिव रहे, लेकिन पार्टी में उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी गई।
उन्होंने कहा कि जेडीयू में कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया जाता है और खासकर अति पिछड़ों के साथ नाइंसाफी की जाती है। जेडीयू अब सिर्फ कुछ लोगों द्वारा चलाई जा रही है और अधिकांश पार्टी कार्यकर्ता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए मंगनी लाल मंडल ने कहा कि तेजस्वी यादव के प्रयासों से बिहार में जातीय गणना और सरकारी नौकरियों में सुधार हुआ है, जिससे समाज के पिछड़े वर्ग को काफी लाभ हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि जेडीयू में अब सिर्फ "साढ़े तीन आदमी" हैं, जो पार्टी चला रहे हैं और दलित, अति पिछड़ा वर्ग पार्टी के अंदर भी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story