अन्य

बिग बी ने 'आई वांट टू टॉक' में अभिषेक के काम के लिए लिखा नोट, कहा-'आप अर्जुन सेन हैं'

jantaserishta.com
26 Nov 2024 8:43 AM IST
बिग बी ने आई वांट टू टॉक में अभिषेक के काम के लिए लिखा नोट, कहा-आप अर्जुन सेन हैं
x
मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन कई बार अपने बेटे अभिषेक बच्चन के काम की तारीफ करते नजर आए हैं। अब 'बिग बी' ने उनकी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' को लेकर एक नोट लिखा है।
अपने ब्लॉग पर उन्होंने लिखा, "कुछ फिल्में आपका मनोरंजन करती हैं, कुछ फिल्में आपको उससे जुड़ने के लिए आमंत्रित करती हैं। 'आई वांट टू टॉक' बस यही करती है। यह आपको फिल्म का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करती है। यह आपको थिएटर में कहानी के भीतर ले जाती है।''
उन्होंने लिखा, "अभिषेक... आप अभिषेक नहीं हैं... आप फिल्म के अर्जुन सेन हैं।"
अभिषेक और शूजित इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म "आई वांट टू टॉक" का प्रचार कर रहे हैं। यह फिल्म एक पिता-पुत्री के रिश्ते की कहानी बयां करती है, जहां अर्जुन (अभिषेक द्वारा अभिनीत) एक बीमारी से लड़ रहा है जो आंतरिक संघर्षों के साथ-साथ उसके जीवन को पूरी तरह से बदल देती है। फिल्म में जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी और अहिल्या बामरू भी हैं।
अभिषेक ने बताया कि फिल्म के लिए उन्होंने वास्तव में अपना वजन बढ़ाया था।
एक फिल्म के पोस्टर की ओर इशारा करते हुए अभिषेक ने कहा था, "मैं अब इस शेप में नहीं हूं। लेकिन यह मेरे लिए एक सीखने वाला अनुभव रहा है, यह जीवन बदलने वाला रहा है, और मुझे उम्मीद है कि हम सिनेमा में आपको खींचकर ले जाने में कामयाब रहेंगे।"
राइजिंग सन फिल्म्स के तहत रॉनी लाहिरी और शूजित सरकार द्वारा निर्मित, 'आई वांट टू टॉक' 22 नवंबर को रिलीज हो चुकी है।
अमिताभ की बात करें तो वह वर्तमान में 'कौन बनेगा करोड़पति' में होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्हें बड़े पर्दे पर टी. जे. ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित तमिल एक्शन ड्रामा 'वेट्टैयान' में देखा गया था।
फिल्म में रजनीकांत एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अथियन की भूमिका में हैं, जो एक शिक्षक की हत्या की जांच करते समय एक मुठभेड़ के दौरान गलती से एक निर्दोष व्यक्ति को गोली मार देता है।
कलाकारों में फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश थिलक भी शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story