अन्य

बाइडेन ने कहा, अदालत का फैसला बेटे के खिलाफ आया तो नहीं देंगे माफी

jantaserishta.com
7 Jun 2024 8:51 AM IST
बाइडेन ने कहा, अदालत का फैसला बेटे के खिलाफ आया तो नहीं देंगे माफी
x
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अनधिकृत बंदूक रखने के आपराधिक मुकदमे में दोषी ठहराये जाने की स्थिति में वह अपने बेटे हंटर को माफी नहीं देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति से एक टीवी साक्षात्कार में पूछा गया था कि क्या वह डेलावेयर प्रांत में अपने बेटे पर चल रहे मुकदमे के फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सीधे-सीधे कहा, "हां।"
एबीसी न्यूज द्वारा साक्षात्कार से पहले जारी बयान में कहा गया है कि न्यूज एंकर डेविड मुइर ने जब पूछा कि क्या बाइडेन 'क्षमा' की संभावना से भी इनकार करते हैं तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने सकारात्मक जवाब दिया। हंटर बाइडेन पर आरोप है कि अक्टूबर 2018 में हथियार खरीदते समय उन्होंने गलत बयानी की थी और उस समय नशीली दवाओं की अपनी लत छिपाई थी। दोषी होने पर उसे 25 साल तक की जेल हो सकती है।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मामले की सुनवाई कर रहे जज कितनी सजा देंगे, क्योंकि हंटर बाइडेन का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रम्प के व्यवहार के विपरीत हैं, जिन पर कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं और वह पहले ही संकेत दे चुके हैं कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो उनके खिलाफ आये फैसलों को पलट देंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story