अन्य

भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस को हराने में लगे हैं : किरण चौधरी

jantaserishta.com
3 Jun 2025 8:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस को हराने में लगे हैं : किरण चौधरी
x
भिवानी: भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी सोमवार को भिवानी जिले के तोशाम हलके के दौरे पर पहुंचीं, जहां उन्होंने कई गांवों में विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया, लेकिन असली चर्चा का विषय उनका भाषण रहा, जिसमें उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ठेठ हरियाणवी अंदाज में जमकर निशाना साधा।
भाजपा में शामिल होने के बाद से किरण चौधरी ने शायद ही कोई मंच छोड़ा हो, जहां उन्होंने कांग्रेस और विशेषकर भूपेंद्र हुड्डा पर हमला न किया हो। लेकिन, आज का उनका भाषण और भी तीखा रहा। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि हुड्डा पर इतने केस हैं कि उसकी मूंढी खिंची पड़ी है। उन्होंने कहा कि हुड्डा कांग्रेस को हराने में ही लगे हुए हैं। नीचे ही नीचे हाथ मिलाए हुए हैं, कांग्रेस की हार के पीछे भी ये ही हैं। उन्होंने हरियाणवी कहावत के जरिए तंज कसते हुए कहा कि बाड़ ही जब खेत को खाए, तो रखवाली कौन करे?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी देश को तरक्की और उन्नति की ओर ले जा रहे हैं। उन्हीं की नीतियों का असर है कि आज भारत की जीडीपी दुनिया में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। अगर पहले ही ऐसी नीयत होती तो देश बहुत पहले ही आगे बढ़ गया होता। लेकिन, ऊपर से नीचे तक हुड्डा जैसे ही लोग बैठे थे।
जनसभा में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने हरियाणा के पिछले विधानसभा चुनावों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले ही पता था कि कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा, "तीसरी बार भी नीचे बैठते तो आज अपना हाल भी हुड्डा जैसा होता।" हुड्डा पर हमला तेज करते हुए उन्होंने कहा कि आज वह ऐसे ही घूमा-फिरा करते हैं, कोई पूछनहार नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के पैसे लुटाने में इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।
अपने जन्मदिन के अवसर पर किरण चौधरी ने कार्यकर्ताओं और जनता से पर्यावरण की सुरक्षा की अपील करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता मेरी मां और मातृभूमि के नाम पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story