अन्य
हूटर हटाने सड़कों पर उतरी भोपाल पुलिस, चलाया चेकिंग अभियान
jantaserishta.com
8 March 2025 8:42 AM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को पुलिस ने सड़क पर हूटर लगाने वाली गाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें हूटर लगे वाहनों का चालान काटने की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने विशेष रूप से उन गाड़ियों को निशाना बनाया, जिन पर बिना अनुमति के हूटर लगाए गए थे और साथ ही उन गाड़ियों पर भी कार्रवाई की, जिनके नंबर प्लेट पर अवैध रूप से नाम या पदनाम लिखा हुआ था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है।
ट्रैफिक डीसीपी संजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के आदेश के बाद भोपाल में 15 दिनों का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में शहर के अलग-अलग चौराहों पर चेकिंग की जा रही है, जहां नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं।
संजय सिंह ने बताया कि यह अभियान शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया है और आगे भी जारी रहेगा। गुरुवार को 30 से अधिक वाहनों से हूटर उतरवाए गए थे।
डीसीपी ने बताया कि अभियान के दौरान ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। शहर में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है।
मध्य प्रदेश में चल रही हूटर हटाने की मुहिम के बीच प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की गाड़ी चर्चा में है। मंत्री को अपनी गाड़ी से हूटर निकालते हुए देखा गया। उन्होंने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अच्छी मुहिम है और नियमों का पालन होना चाहिए।
मंत्री ने कहा, "कुछ लोग पहले ही अपने वाहनों से हूटर हटा चुके हैं, और बाकी लोग भी जल्द ही ऐसा करेंगे।"
उन्होंने इस पहल को सही दिशा में उठाया गया कदम बताया और राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए इसे जरूरी कदम माना।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





