अन्य
'परिणीता' के 'पियू बोले' पर थिरकीं भाग्यश्री, विद्या बालन को बताया पसंदीदा अभिनेत्री
jantaserishta.com
10 Jun 2025 1:02 PM IST

x
मुंबई: अभिनेत्री भाग्य श्री सोशल मीडिया पर अक्सर अपरने खूबसूरत पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने लेटेस्ट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह साल 2005 में आई फिल्म ‘परिणीता’ के गाने पर डांस करती नजर आईं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "संगीत न केवल मनोरंजक है बल्कि एक तरह की थेरेपी भी है। संगीत से कोई भी भावना जागृत हो सकती है। इसलिए, यहां मैं अपने पसंदीदा गीतों के माध्यम से आपके साथ अपना प्यार साझा कर रही हूं। यह गाना 20 साल पहले साल 2005 में रिलीज हुआ था। फिल्म बंगाली उपन्यासकार शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित थी।"
अभिनेत्री विद्या बालन और निर्देशक प्रदीप सरकार के नाम का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे बताया, " प्रदीप सरकार और मेरी पसंदीदा बेहतरीन प्रतिभाशाली विद्या ने इसे खूबसूरती से स्क्रीन पर जीवंत किया। 'पियू बोले' अपने समय के सबसे रोमांटिक गानों में से एक था जिसे श्रेया घोषाल और सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज में गाया था।
वीडियो में वह नारंगी रंग की साड़ी में गजब के एक्सप्रेशन दिखाती नजर आईं। उनके प्रशंसक वीडियो को पसंद करते नजर आए। वहीं फैंस भी उनके इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे है।
अभिनेत्री आखिरी बार साल 2023 में सलमान की फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" में नजर में नजर आई थी। साल 1987 में टीवी पर आने वाले शो अमोल पालेकर के 'कच्ची धूप' से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' फिल्म से डेब्यू किया। भाग्यश्री ने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम करके रातों-रात स्टारडम हासिल किया था।
साल 1990 में भाग्यश्री ने अपने पुराने दोस्त हिमालय दासानी से मंदिर में शादी कर ली थी क्योंकि उनका परिवार इस शादी के सख्त खिलाफ था। हिमालय से शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने 1992 में तीन फिल्मों में काम किया था। भाग्यश्री 55 साल की उम्र में आज भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस से फैंस को दीवाना बनाती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





