अन्य

बंगाल : आईएसएफ नेता नौशाद सिद्दीकी ने शुभेंदु अधिकारी को काले झंडे दिखाने के लिए तृणमूल को ठहराया जिम्मेदार

jantaserishta.com
21 March 2025 8:51 AM IST
बंगाल : आईएसएफ नेता नौशाद सिद्दीकी ने शुभेंदु अधिकारी को काले झंडे दिखाने के लिए तृणमूल को ठहराया जिम्मेदार
x
कोलकाता: इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) के नेता और विधायक नौशाद सिद्दीकी ने गुरुवार को आईएएनएस से बात करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और भाजपा विधायकों को बरूईपुर में काला झंडा दिखाए जाने और अन्य मुद्दों पर खुलकर बात की।
नौशाद सिद्दीकी ने बरूईपुर घटना पर कहा, "वहां क्या हुआ, मुझे पता नहीं है, पर हम विरोधी दल के विधायक हैं, तो ये लोग (सत्ताधारी) चाहते हैं कि जो विरोधी दल पर दबाव डालें। जहां प्रशासनिक शक्ति है, वहां शक्ति लगाएंगे, और जहां शक्ति नहीं है, वहां गुंडों को लगा देते हैं।" उनके अनुसार, यह एक तरह से विरोधी दल पर दबाव बनाने की सत्ताधारी पार्टी की रणनीति है।
कर्नाटक में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ पारित बिल पर भी सिद्दीकी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हम इस बात से सहमत हैं कि संशोधन के नाम पर यह मुस्लिम का वक्फ प्रॉपर्टी छीनने का एक्ट है, जिसके हम लोग खिलाफ हैं।" उनका मानना है कि इस बिल के जरिए मुस्लिम वक्फ प्रॉपर्टी पर हमला किया जा रहा है, और इसे वापस लिया जाना चाहिए।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की हेलीकॉप्टर यात्रा पर 31 करोड़ रुपये खर्च करने को सिद्दीकी ने गलत बताया। उन्होंने कहा, "हम इसके खिलाफ हैं, जैसे मोदी जी भी जनता के पैसे पर विश्व घूमते हैं। इससे देश को क्या फायदा हुआ है? वह हमारे देश के पीएम हैं, अच्छी बात है। जाते हैं विदेशों में राष्ट्राध्यक्षों से मिलने, लेकिन इससे हमारे देश का फायदा होना चाहिए, न कि सिर्फ घूमते रहें। यही बात सिद्दारमैया के लिए लागू होती है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story