अन्य
बंगाल सरकार दोषियों को बचा रही, जम्मू-कश्मीर में बड़ा परिवर्तन : मुख्तार अब्बास नकवी
jantaserishta.com
24 Aug 2024 9:06 AM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।
बंगाल में महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या मामले को लेकर उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन, सरकार आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। सरकार प्रदर्शन और मार्च के जरिए अपनी नाकामियां नहीं छुपा सकती। ममता सरकार लीपापोती की कोशिश कर रही है और उनके खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ममता सरकार को चाहिए कि वह लोगों की सुरक्षा करें, उनके सम्मान की रक्षा करें, जिन्होंने उन्हें जनादेश दिया है। महिला डॉक्टर के साथ जिस तरह का जघन्य अपराध हुआ है, उसने इंसानियत के साथ साथ इंसानों को भी शर्मसार किया है। इसके बाद भी आप सियासत कर रहे हैं, कार्रवाई करने की बजाए आप मार्च और प्रदर्शन कर रहे हैं।
जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 370 और 35ए हटने के एक दशक बाद वहां चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव कई मायनों में अहम है। जम्मू कश्मीर में परिवार के जागीरदारी का जो रिवाज था वह पब्लिक की हिस्सेदारी के मिज़ाज में बदल गया। इससे पहले भी वहां पर आपने देखा कि पंचायतों के चुनाव हुए, नगर लोकल बॉडी के चुनाव हुए और जनता ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जम्मू कश्मीर की जनता ने यह संदेश दिया कि वह देश के संविधान और मर्यादा के साथ है।
राहुल गांधी के इस दावे कि जम्मू कश्मीर से 370 हटने के बाद आतंकवाद में बढ़ोतरी हुई, नकवी ने कहा कि राहुल गांधी लाल चौक पर पहले भी गए हैं, वहां पर उन्होंने यात्रा भी निकाली। लेकिन अभी जब वह लाल चौक पर गए तो उन्होंने आइसक्रीम का आनंद लिया। राहुल गांधी अगर ईमानदार हैं तो वहां पर हुए परिवर्तन का एहसास उन्हें ज़रूर होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं था कि आप लाल चौक पर फ्री होकर घूम सकें, जहां पर कभी आतंक का दहशत होता था। हम लोगों ने भी कई बार वहां जाकर लोगों से मुलाकात की, वहां की स्थिति में पहले से काफी फर्क है और इस फर्क को महसूस करना चाहिए। आप (राहुल गांधी) इस फर्क को महसूस नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए आप कहते हैं कि 370 को हम बहाल करेंगे। हकीकत यह है कि 370 तीन सौ सत्तर मील पाताल में जा चुका है और जो भी उसको निकालने की कोशिश करेगा, वह भी उसी में मिल जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





