अन्य
बेरूत: रेसिडेंशियल अपार्टमेंट पर इजरायली एयर स्ट्राइक, 10 की मौत, 25 घायल
jantaserishta.com
19 Nov 2024 12:53 PM IST

x
बेरूत: मध्य बेरूत में एक रेसिडेंशियल अपार्टमेंट को निशाना बनाकर की गई इजरायली एयर स्ट्राइक में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय टीवी चैनल अल-जदीद ने दी। एयर स्ट्राइक में जकाक ब्लाट क्षेत्र के घनी आबादी वाले इलाके को निशाना बनाया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया और नागरिकों से रक्तदान करने की अपील की गई। यह लगातार दूसरा दिन था जब इजरायल ने मध्य बेरूत पर हमला किया। इजरायली हवाई हमलों से नागरिकों में खौफ पैदा हो गया है। कई लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। एयर स्ट्राइक का टारगेट क्या था यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। रविवार को इजरायल ने सीरिया की बाथ पार्टी के ऑफस पर हवाई हमला किया। यह दफ्तर रास अल-नबा क्षेत्र और मध्य बेरूत के सोडेको स्क्वायर कमर्शियल सेंटर के बीच स्थित है। इस हमले में दो हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें दागी गईं, जिसमें हिजबुल्लाह के मीडिया प्रमुख मोहम्मद अफीफ और सात अन्य लोग मारे गए।
रविवार शाम को इजरायल ने एक अन्य हमला किया। इस अटैक का टारगेट हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे पर ऑपरेशन अधिकारी महमूद मादी था। हमले में बेरूत के मार एलियास स्ट्रीट पर मादी परिवार की एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर हमला किया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इजरायली सेना 23 सितंबर से लेबनान पर एयर स्ट्राइक कर रही है। उसने सीमा पार एक 'सीमित' जमीनी अभियान भी चलाया है, जिसका उद्देश्य कथित तौर पर हिजबुल्लाह को कमजोर करना है। वहीं लेबनानी ग्रुप भी इजरायल पर मिसाइलें दाग कर पलटवार कर रहा है। 8 अक्टूबर, 2023 को हिजबुल्लाह ने गाजा में हमास के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए इजरायल पर रॉकेट दागने शुरू किए थे। नवीनतम घटनाक्रम इसी संघर्ष का विस्तार है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





