अन्य
नतीजे आने से पहले रविंदर रैना ने महाकाली मंदिर में किया हवन
jantaserishta.com
8 Oct 2024 8:16 AM IST

x
जम्मू: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में हुए मतदान का नतीजा आने से पहले भाजपा के पदाधिकारी और उम्मीदवार भगवान की शरण में पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने महाकाली मंदिर में हवन पूजन किया। वहीं, बहू विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे भाजपा के ही विक्रम रंधावा और कार्यकारी अध्यक्ष सत शर्मा भी देवी दर्शन को पहुंचे।
रविंदर रैना ने आईएएनएस से बात करते हुए जीत के भरोसे के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी और हमारे सहयोगी दलों की सरकार संवैधानिक रूप से मजबूत है। पांच नॉमिनेटेड सदस्यों का चुनाव भी संविधान के अनुसार होगा, क्योंकि यह कानून देश के सांसदों द्वारा पारित हो चुका है। संविधान के निर्देशों का पालन करते हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पांच नॉमिनेटेड सदस्यों का स्थान BJP और उसके सहयोगी दलों की सरकार को मिलेगा।
इस दौरान सत शर्मा ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इतिहास रचने जा रही है। एक विधान, एक प्रधान और एक निशान का चुनाव पहली बार जम्मू कश्मीर में हो रहे हैं। जम्मू कश्मीर में कमल का फूल खिलांएगे। पहाड़ी क्षेत्र में भी हमारा परचम लहराएगा।
वहीं बहू उम्मीदवार रंधावा ने भी विश्वास जताया कि मां का आशीष उनके साथ है। बोले माता के आशीर्वाद से ही सब चल रहा है। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मैंने संगठन से जो काम मिला उसे जीत में तब्दील करने में कामयाब होंगे।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए इससे पिछले 87 सीटों पर चुनाव हुए थे। लेकिन, इस बार 90 सीटों पर वोट डाले गए। दरअसल, परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की सीटें बढ़कर 90 हो गई। इसमें कश्मीर घाटी की 47 और जम्मू संभाग की 43 सीटें शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





