अन्य
मानसून आने से पहले दिल्ली सरकार करवा रही यमुना की सफाई, ताकि न बने बाढ़ की स्थिति
jantaserishta.com
12 Jun 2024 10:41 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली में मानसून आने से पहले ही यमुना नदी की सफाई का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार को डर है कि कहीं पिछली बार की तरह इस बार भी भारी बारिश के बाद हथिनी कुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया तो यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा।
दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार शाम अधिकारियों के साथ यमुना में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बारिश से पहले ही दिल्ली सरकार सभी तैयारियों को पूरा कर लेना चाहती है, ताकि पिछली बार की तरह हो रही तेज बारिश के बाद आई बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पूरी तरह तैयार रहे।
दिल्ली में यमुना से आने वाली बाढ़ को रोकने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से यमुना की सफाई करवाई जा रही है। आईटीओ बैराज के सभी गेटों को खुलवाया गया है। पायलट कट भी बनाए गए, जिससे सारा गाद पानी के साथ ही बह जाए। आम आदमी पार्टी का इस बार दावा है कि कितनी भी बारिश हो, पीछे से कितना भी पानी छोड़ा जाए, यमुना नदी में बाढ़ नहीं आएगी।
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, पिछली बार बरसात में जब काफी तेज बारिश हुई थी और पीछे से पानी भी छोड़ गया था तो कई दशकों में इतना पानी दिल्ली में नहीं आया था। इस बार दिल्ली के सिंचाई और सिल्ट डिपार्टमेंट ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
मंत्री का कहना है कि पिछले तीन महीने से यह काम लगातार चल रहा है। इस बार पिछली बार की तरह चाहे जितना पानी यमुना में आ जाए लेकिन वह सड़कों तक नहीं पहुंचेगा। सौरभ भारद्वाज का कहना है कि हरियाणा के साथ मिलकर बैराज की मरम्मत का काम भी पूरा कर लिया गया है। किसी भी तरीके की कोई भी दिक्कत सामने नहीं आएगी। उन्होंने भरोसा जताया है कि इस बार यमुना में बाढ़ नहीं आएगी और उसका असर दिल्ली में देखने को नहीं मिलेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





