अन्य

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी, स्क्रीनिंग समिति का गठन

jantaserishta.com
25 Nov 2024 8:10 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी, स्क्रीनिंग समिति का गठन
x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल द्वारा रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीपक बाबरिया की जगह उत्तराखंड की मंगलौर विधानसभा सीट से विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को दिल्ली का एआईसीसी प्रभारी बनाया है।
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग समिति का भी गठन किया है। मीनाक्षी नटराजन समिति की अध्यक्ष होंगी जबकि इमरान मसूद और प्रदीप नरवाल को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि एआईसीसी प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी एआईसीसी महासचिव स्क्रीनिंग समिति के पदेन सदस्य होंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में संभावित है। फिलहाल दिल्ली में कांग्रेस का न तो कोई विधायक है और न ही कोई सांसद। पार्टी विधानसभा चुनाव में इस स्थिति को बदलने को कोशिश करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story