अन्य

चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना ‘विकसित भारत' की ओर बड़ी छलांग : जितेंद्र सिंह

jantaserishta.com
26 May 2025 8:46 AM IST
चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना ‘विकसित भारत की ओर बड़ी छलांग : जितेंद्र सिंह
x
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत की ताजा आर्थिक उपलब्धि की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने 'विकसित भारत की ओर एक तेज कदम, एक बड़ी छलांग' लगाई है।
जितेंद्र सिंह की यह टिप्पणी इस आधिकारिक पुष्टि के एक दिन बाद आई कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
वैश्विक आर्थिक रैंकिंग में भारत के एक पायदान ऊपर चढ़ने पर खुशी जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "ऐसा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद।"
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, जिस दूरदर्शिता के साथ भारत पिछले 10-12 साल से विकास यात्रा पर निकला है, यह उसी का परिणाम है। मेरे हिसाब से इस उपलब्धि के पीछे सबसे बड़ी बात यह रही कि पीएम मोदी ने देश के लोगों को पहली बार टेक्नोलॉजी के महत्व को लेकर जागरूक किया है। टेक्नोलॉजी को लेकर बहुत ही क्रांतिकारी निर्णय लिए गए।
इससे पहले नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रमण्यम ने शनिवार को कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों के आधार पर भारत अब चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है।
नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पुष्टि की, "मैं जब बोल रहा हूं, तब हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। मैं जब बोल रहा हूं, तब हम चार ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं, और यह मेरा डेटा नहीं है। यह आईएमएफ डाटा है। आज भारत जापान से बड़ा है।"
नॉमिनल जीडीपी के मामले में अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं।
सुब्रह्मण्यम ने कहा, "केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही बड़े हैं, और अगर जो योजना बनाई जा रही है, जिस पर विचार किया जा रहा है, हम उस पर टिके रहते हैं, तो अगले ढाई-तीन साल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story