अन्य

BARC Recruitment 2022: नर्स और ऑफिसर के पदों पर हो रही भर्ती, कब तक है आवेदन की डेट

Ritisha Jaiswal
20 Aug 2022 2:32 PM IST
BARC Recruitment 2022: नर्स और ऑफिसर के पदों पर हो रही भर्ती, कब तक है आवेदन की डेट
x
BARC Recruitment 2022: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने 36 पदों पर भर्ती निकाली है

BARC Recruitment 2022: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने 36 पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्तियां नर्स, सब ऑफिसर और अन्य पदों पर की जानी है. इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.barc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. आवेदन करने की लास्ट डेट 12 सितंबर 2022 है.

बता दें कि बीएआरसी भर्ती 2022 के तहत कुल 36 पदों पर भर्ती होनी है. इसमें 13 पद नर्स के, 2 पद वैज्ञानिक सहायक (पैथोलॉजी) के लिए, 8 पद वैज्ञानिक सहायक (परमाणु चिकित्सा प्रौद्योगिकीविद्) के लिए, 1 पद वैज्ञानिक सहायक (चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता) के लिए, 4 पद उप अधिकारी के लिए है. 8 पद वैज्ञानिक सहायक (सिविल) के लिए आरक्षित है.
आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र में छूट का प्रावधान है.
BARC Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
कुल 50 प्रश्नों की परीक्षा आयोजित की जाएगी.
इसमें मैथ के 20 प्रश्न, साइंस के 20 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस से 10 प्रश्न पूछें जाएंगे.
सही उत्तर में 3 अंक मिलेंगे.
गलत उत्तर में 1 अंक कट जाएंगे.
पास होने वाले अभ्यर्थियों को एडवांस टेस्ट में शामिल होना होगा.
अंतिम चयन के लिए स्किल टेस्ट को पास करना होगा.


Next Story