अन्य

मानवता के लिए एक अनूठा संदेश है बापू का जीवन : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

jantaserishta.com
2 Oct 2024 8:42 AM IST
मानवता के लिए एक अनूठा संदेश है बापू का जीवन : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
x
नई दिल्ली: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को ‘बापू’ को याद किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर सभी को सत्य, अहिंसा, प्रेम और शुद्धता के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "सत्य और अहिंसा के प्रबल अनुयायी बापू का जीवन पूरी मानवता के लिए एक अनूठा संदेश है। उन्होंने हमें शांति और सहयोग के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। महात्मा गांधी ने छुआछूत, निरक्षरता, स्वच्छता की कमी और अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर करने के मिशन शुरू किए और महिला सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास भी किया।"
राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों से सत्य, अहिंसा, प्रेम और शुद्धता के मूल्यों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि गांधी जी के सपनों के भारत का विचार देश और समाज के विकास को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास करता है।
राष्ट्रपति ने कहा, "गांधीजी शाश्वत नैतिक सिद्धांतों के प्रतीक थे और उन्होंने नैतिकता आधारित आचरण का उपदेश दिया। उनका संघर्ष सबसे कमजोर और असुरक्षित लोगों को मजबूत करने पर केंद्रित था। उनके विचारों ने दुनिया की कई महान हस्तियों को प्रभावित किया, जिन्होंने गांधीजी के आदर्शों को अपने तरीकों से अपनाया है।"
भारत में महात्मा गांधी के जन्मदिन को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर देश में राष्ट्रीय अवकाश भी होता है। देश के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में ‘गांधी जयंती’ भी शामिल है।
ज्ञात हो कि साल 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में घोषित किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story