अन्य

बांसुरी स्वराज ने एनडीएमसी के सदस्य के रूप में ली शपथ

jantaserishta.com
4 July 2024 11:27 AM IST
बांसुरी स्वराज ने एनडीएमसी के सदस्य के रूप में ली शपथ
x
नई दिल्ली: लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की सदस्य बन गई हैं। बांसुरी स्वराज ने गुरुवार को एनडीएमसी की सदस्य के तौर पर और दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने चेयरमैन पद के रूप में भारत के संविधान के प्रति आस्था और निष्ठा की शपथ ली। नरेश कुमार ने एनडीएमसी के चेयरमैन पद की शपथ लेकर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीन जुलाई को नई दिल्ली से लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया था। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर ये जानकारी दी थी।
एनडीएमसी के नए चेयरमैन नरेश कुमार दिल्ली के मुख्य सचिव भी हैं। इसके अलावा अब इसमें नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज, उपाध्यक्ष और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, कुलजीत चहल, विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेवा शामिल हैं। इसके अलावा, दो आप सदस्य, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली कैंट के विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान भी परिषद में हैं। बाकी सदस्य नौकरशाह हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story