अन्य

बांग्लादेश की घटना से एहसास होना चाहिए कि सीएए कितना जरूरी था : पूर्व डीजीपी एसपी वैद

jantaserishta.com
6 Aug 2024 5:14 PM IST
बांग्लादेश की घटना से एहसास होना चाहिए कि सीएए कितना जरूरी था : पूर्व डीजीपी एसपी वैद
x
जम्मू: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद कई तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं। इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि सीएए की आलोचना करने वालों को बांग्लादेश में चल रहे संकट को देखना चाहिए।
वैद ने कहा, "पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश से सोमवार से बहुत ही विचलित करने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिख रही हैं। वहां पर बहुसंख्यक समाज के गुंडों द्वारा अल्पसंख्यक हिंदू समाज के लोगों को टारगेट बनाया जा रहा है। मैं समझता हूं कि सीएए रूल कितने जरूरी थे, जो मोदी सरकार द्वारा बनाया गया। अब देश के विपक्ष को ये एहसास होना चाहिए कि सीएए रूल बनाना कितना जरूरी था।"
बांग्लादेश में चल रही सियासी हलचल पर भारत सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। इससे पहले संसद भवन परिसर में सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को बांग्लादेश के हालात की जानकारी देते हुए यह आश्वासन भी दिया कि पड़ोसी देश के हालात पर सरकार की पैनी नजर बनी हुई है। बैठक में बांग्लादेश में मौजूद भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी जानकारी दी गई। बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने इस मसले पर सरकार के साथ खड़े होने का भरोसा दिया।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह जानकारी भी दी कि बांग्लादेश में 20 हजार भारतीय थे, जिसमें से ज्यादातर छात्र थे। सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी करने के बाद उसमें से 8 हजार छात्र भारत लौट आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार बांग्लादेश की सेना के संपर्क में है। वहां स्थिति लगातार बदल रही है और आगे जैसे-जैसे बदलाव होगा, सरकार उसके बारे में फिर से जानकारी देगी।
शेख हसीना के बारे में बैठक में यह बताया गया कि उन्हें थोड़ा समय देना चाहिए और उन्हें स्वयं ही यह फैसला करना है कि वह कहां जाना चाहती हैं।
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने बैठक में बांग्लादेश के राजनीतिक घटनाक्रम में बाहरी हाथ के बारे में सवाल पूछा था जिसके जवाब में बताया गया कि अभी इस बारे में बात करना जल्दबाजी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story