
x
नई दिल्ली: आशीष और सौरभ रावत के दर्शनीय गोलों की मदद से बंग दर्शन एफसी ने उत्तराखंड फुटबाल क्लब को 2-1 से हरा कर डीएसए ए डिवीजन लीग के रोमांचक मैच में पूरे अंक झटक लिए l नेहरू स्टेडियम में खेले गए उतार-चढ़ाव वाले मैच में पराजित टीम का गोल जांगूनहाओ ने किया। मैच के सभी गोल आकर्षक रहे l
उधर अम्बेडकर स्टेडियम में खेले गए सीनियर डिवीजन मुकाबले में शास्त्री एफसी ने भारतीय वायुसेना को 4-2 से परास्त किया l विजेता की जीत का आकर्षण एंडी जाखारी के दो गोल रहे l गोपी सिंह और वाशलांग दखार ने एक-एक गोल जमाए l वायुसेना के गोल सैमुअल वनलाल्पेका औऱ अमन खान ने किए l
युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय वायुसेना ने पहले हाफ में दमदार प्रदर्शन किया। लेकिन जैसे जैसे खेल आगे बढ़ा, वायुसैनिकों की अनुभवहीनता भारी पड़ने लगी l खासकर, दूसरे हाफ में शास्त्री एफसी ने रफ्तार पकड़ी और बेहतरीन गोल जमा कर पूरे अंक झटक लिए l आमतौर पर पाला बदलने के बाद वायुसैनिकों के तेवर बदल जाते हैं लेकिन प्रतिद्वंद्वी फारवर्ड एंडी जाखारी, सेमन, गोपी और होकिप को रोक पाने में वायुसैनिक विफल रहे l उनके फारवर्ड भी आसान मौकों का फायदा नहीं उठा पाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





