अन्य

किसानों के समर्थन में शंभू बॉर्डर पहुंचे बजरंग पूनिया, कहा- किसानों के साथ गलत हो रहा

jantaserishta.com
15 Dec 2024 8:43 AM IST
किसानों के समर्थन में शंभू बॉर्डर पहुंचे बजरंग पूनिया, कहा- किसानों के साथ गलत हो रहा
x
शंभू बॉर्डर: हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच शनिवार को किसान नेता और पहलवान बजरंग पुनिया किसानों का समर्थन करने शंभू बॉर्डर पहुंचे। बजरंग पूनिया ने किसानों पर हो रहे अत्याचार की कड़ी निंदा की और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
बजरंग पूनिया ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि किसानों की हालत बेहद ही नाजुक हो गई है, उन पर आंसू गैस के गोले और गोलियां दागी जा रही हैं। यह दो राज्यों की सीमा है, कोई भारत-पाकिस्तान बॉर्डर नहीं है। देश के किसानों के खिलाफ सरकार गलत व्यवहार कर रही है। यह सरकार के असली चेहरे को उजागर करता है, जहां एक तरफ किसानों के हितैषी होने का दावा किया जाता है, दूसरी तरफ ऐसी भाषा बोली जा रही है, जो इस आंदोलन के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि वह किसानों की कमेटी से बातचीत करेंगे और जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसमें पूरी तरह से किसानों के साथ खड़े होंगे। उन्होंने रामचन्द्र जांगड़ा के बयान पर कहा कि किसानों को उनके भ्रामक शब्दों से गुमराह नहीं होना चाहिए। उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं लगता है और भाजपा का असली चेहरा अब सामने आ चुका है। एक तरफ किसानों के हितैषी बता रहे है और दूसरी तरफ ऐसी भाषा बोल रहे हैं।
इससे पहले बजरंग पूनिया ने कहा था कि जगजीत सिंह डल्लेवाल को आमरण अनशन पर शनिवार को 18 दिन हो गए हैं, लेकिन उसके बाद भी सरकार ने अभी तक कोई सुनवाई नहीं की। इस सोई हुई सरकार को जगाने के लिए पूरे देश को नम्रता के साथ एक होना होगा। अन्नदाता 13 महीने पहले और पिछले 10 महीने यानी कुल 23 महीनों से एमएसपी की मांग को लेकर धरने दे रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story