अन्य

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई की विशेष अदालत ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया

jantaserishta.com
30 Jan 2025 8:11 AM IST
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई की विशेष अदालत ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया
x
मुंबई: मुंबई की विशेष अदालत ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में फरार आरोपी अनमोल बिश्नोई के खिलाफ बुधवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
अनमोल बिश्नोई बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में भी आरोपी है। वह फरार है और इस मामले में भी अनमोल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका है।
मुंबई क्राइम ब्रांच बाबा सिद्दीकी हत्या मामले की जांच कर रही है और फरार चल रहा है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इन सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्राइम ब्रांच ने फरार तीन आरोपियों अनमोल बिश्नोई, जीशान अख्तर और शुभम लोनकर के खिलाफ भी चार्जशीट दायर की है। तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच एजेंसियां आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है आरोपी विदेश भाग सकते हैं, इसलिए उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने पर विचार किया जा रहा है।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story