अन्य

अर्ध चांद और त्रिनेत्र से सुसज्जित हुए बाबा महाकाल, अभिनेत्री सोनल चौहान ने किए दर्शन

jantaserishta.com
16 April 2026 8:24 AM IST
अर्ध चांद और त्रिनेत्र से सुसज्जित हुए बाबा महाकाल, अभिनेत्री सोनल चौहान ने किए दर्शन
x
उज्जैन: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में भक्तों की भारी भीड़ पहुंची, जहां भक्त प्रातः काल 2 बजे से दर्शन के लिए लाइन में लगे दिखे। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान भी भस्म आरती का हिस्सा बनीं और नंदी मंडपम में बैठकर भगवान शिव की आराधना में लीन दिखीं।
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री सोनल चौहान ने आईएएनएस से कहा, "मेरे लिए यह हमेशा एक जैसा ही होता है; हर बार जब मैं यहां आती हूं, तो मुझे उतना ही दिव्य अनुभव होता है। दर्शन बहुत भव्य होते हैं, और जब भी मैं यहां आती हूं तो मुझे मन की शांति मिलती है। मैं बस यही आशा करती हूं कि बाबा महाकाल मुझे बार-बार बुलाते रहें ताकि मैं यहां आती रहूं।"
अपकमिंग फिल्मों पर बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि फिलहाल उनके दो प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। उनकी फिल्म मिर्जापुर आने वाली है और एक सीरीज की शूटिंग भोपाल में ही चल रही है। अभिनेत्री ने कहा, बाबा महाकाल की कृपा से उनका आने वाला साल शानदार होने वाला है और वे अगले साल भी दर्शन करने जरूर आएंगी।
आज, यानी वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्दशी के अवसर पर, भस्म आरती के दौरान महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। वीरभद्र से आज्ञा लेकर पहले मंदिर के कपाट खोले गए और बाबा को पंचामृत और फलों के रस से स्नान कराया गया। भांग के साथ बाबा का दिव्य शृंगार किया गया, जिसमें माथे पर अर्धचंद्र चांद और त्रिनेत्र को सुसज्जित किया गया। आखिर में, बाबा को चांदी का मुकुट अर्पित कर शृंगार पूरा किया गया। बाबा के दिव्य दर्शन कर पूरा मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
बता दें कि गर्मी को देखते हुए मंदिर समिति ने बाबा के दर्शन में बदलाव किए हैं। अब भस्म आरती की बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव करते हुए ऑफलाइन अनुमति को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब ऑनलाइन भस्म आरती की सुविधा भक्तों के लिए हमेशा खुली रहेगी। पहले ऑफलाइन टिकट लेने पर 300 रुपये देने होते थे, लेकिन अब 200 रुपये में बाबा की भस्म आरती सभी भक्त देख पाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story