अन्य
बी महेश गौड़ बने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष
jantaserishta.com
7 Sept 2024 8:25 AM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने बी महेश कुमार गौड़ को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नए अध्यक्ष नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा बोम्मा महेश कुमार गौड़ को नया पीसीसी प्रमुख नियुक्त किया गया है।
पार्टी ने निवर्तमान टीपीसीसी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के योगदान की भी सराहना की। दरअसल पिछले साल मुख्यमंत्री बनने के बाद भी रेड्डी तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बने हुए थे। ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी ने नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने की औपचारिकता को पूरा कर लिया है।
गौड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को साधने का काम किया है। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी अगड़े समुदाय से आते हैं, जबकि महेश कुमार गौड़ पिछड़े वर्गों में प्रभावशाली गौड़ समुदाय से आते हैं।
यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू के साथ बैठक की थी और राज्य में संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा की थी।
महेश कुमार गौड़ कांग्रेस पार्टी से 38 सालों से जुड़े हुए है। गौड़ ने अपने सियासी सफर की शुरुआत 1986 में निजामाबाद में छात्र विंग भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के प्रमुख के रूप में शुरू की थी। उसके बाद 1990 में संयुक्त आंध्र प्रदेश में एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष बने और 1998 में भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव के रूप में काम किया।
तमाम सांगठनिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होंने पीसीसी सचिव के रूप में काम किया। गौड़ ने 1994 और फिर 2014 में विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाया, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। वो 2012 से 2016 के बीच पार्टी के प्रवक्ता और 2016 से पांच साल के लिए महासचिव रहे। पार्टी ने उन्हें 2021 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के साथ-साथ एमएलसी बनाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





